logo

इस राज्य के निकाय चुनाव में महिलाओं ने लहराया परचम, 278 में 102 सीटों पर कब्जा किया

NAGA30.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 
नागालैंड़ के निकाय चुनाव में महिलाओं ने परचम लहराया है। राज्य में कुल 278 सीटों पर निकाय चुनाव हुए थे। इनमें 102 सीटों पर महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। बता दें कि नागालैंड ने लगभग 20 साल के बात शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव हुए हैं। इसमें महिला उम्मीदवारों ने अप्रत्याशित रूप से बेहतरीन जीत दर्ज की है। 26 जून को यहां निकायों के लिए वोटिंग हुई थी। 2004 के बाद पहली बार यहां स्थानीय निकाय के चुनाव हुए जिनमें 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। 

ये चुनाव महिलाओं का था 

चुनाव परिणामों के बाद, नागालैंड के चुनाव आयुक्त टी जॉन लोंगकुमार ने कहा,  “यह चुनाव नगा महिलाओं का था।“ इसी तरह नगालैंड में महिलाओं के आरक्षण के लिए संघर्ष करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता रोजमेरी जुविचु ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट का फैसला इस चुनाव के लिए बड़ा वरदान बन गया। राज्य में 24 नगर निकायों, तीन नगर पालिका परिषद और 21 नगर  परिषदों में चुनाव करवाया गया था। 2.23 लाख वोटर में से 81 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और इसमें जीत भी दर्ज की।“

सामान्य सीटों पर भी जीतीं महिलाएं 
आरक्षित सीटों की बात अगर छोड़ दें तो 8 सामान्य सीटों पर भी महिलाओं ने जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव में जीत हासिल करने वाली सबसे युवा और सबसे ज्यादा उम्र वाली प्रत्याशी भी महिला ही हैं। सबसे युवा प्रत्याशी 22 साल की नजानरहोनी आई मोझुई हैं जो कि भंडारी नगर परिषद से बीजेपी की उम्मीदवार थीं। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव में 238 महिलाओं ने नामांकन किया था। चुनाव में पूर्वी नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ENPO) ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। 

Tags - ElectionUrban BodyNagaland Women

Trending Now